फारबिसगंज: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की टीम ने फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नितीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज किरकिचिया पंचायत सरकार भवन का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. गुरुवार को एक बजे बड़ी संख्या में अधिकारियों की पंचायत सरकार भवन पहुंचे इस मौके पर अधिकारियों द्वारा इस के साफ-सफाई रंग-रोगन समेत लाइटिंग आदी को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे.