फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर मानिकपुर सड़क मार्ग पर पनार नदी में पुल निर्माण की मांग तेज हुई
फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर मानिकपुर सड़क मार्ग पर पनार नदी में पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है. गुरुवार को दोपहर दो बजे राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा किया. इस मौके पर उन्होंने कहा पनार नदी में पुल नही रहने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा इस जगह पुल का निर्माण जल्द किया जाए.