खुरई: सतनाई गांव में राजस्व विभाग ने 10 करोड़ की गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, कई सालों से दबंग खेती कर रहे थे
Khurai, Sagar | Dec 10, 2024 मंगलवार शाम 4 बजे राजस्व विभाग ने सतनाई गांव में लगभग 10 करोड़ की लगभग 6 एकड़ गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जानकारी देते हुए तहसीलदार यशोवर्धन सिंह ने बताया कि सतनाई में गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है इस जगह पर गौशाला की गायों के लिए चारा उगाने का काम किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में दर्जनों है सेवकों ने भी मदद की।