खुरई: बसाहारी गांव के युवक ने 3 बच्चों की मां से शादी की थी, विवाद के बाद पत्नी भाग गई, तलाशने गए परिजन, युवक ने फांसी लगा ली
Khurai, Sagar | Dec 9, 2024 खिमलासा थाना क्षेत्र के बसाहारी गांव के एक युवक ने रविवार शाम लगभग 6 बजे गांव में क्रेशर के पीछे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को खुरई अस्पताल लाया गया। जहां सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक गुड्डू आदिवासी की शादी 3 बच्चों की मां से 1 साल पहले हुई थी, पत्नी से विवाद में फांसी लगा ली।