खुरई: जरुआखेड़ा वन चौकी के सामने ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, खुरई अस्पताल में भर्ती, पहचान नहीं हो पाई
Khurai, Sagar | Dec 9, 2024 सोमवार सुबह लगभग 6बजे बीना कटनी रेल्वे लाइन पर जरुआखेड़ा वन चौकी के सामने ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी जितेंद्र नाहर और पायलट राजेंद्र ने खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है। लेकिन घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी