बहराइच: दरहिया गांव में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान हुई मौत
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दरहिया गांव निवासी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि उसकी अपनी भाभी से विवाद हुआ था। वहीं पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है।