झुंझुनू: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने से प्रदूषण पर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली
पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस मुद्दे पर सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और प्रदूषण से बचाव के लिए कई कदम उठाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान नगर परिषद को निर्देश दिया गया है कि सफाई के दौरान धूल उड़ाने से बचा जाए।