झुंझुनू: ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर ठगों ने महिला को बनाया शिकार, 1.22 लाख की ठगी में 4 जनों पर महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
झुंझुनू में ऑनलाइन रेटिंग देने के नाम पर चार ठगो न एक महिला को शिकार बनाते हुए उसे 1.22 लाख की ठगी कर ली है, महिला ने कोतवाली थाने में रविवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास, केदार ,सुनील, आशीष व अनंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, महिला ने बताया कि व्हाट्सएप पर मैसेज कर रेटिंग देने के नाम पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उसके साथ ठगी की गई है।