झुंझुनू: गोवला गांव के पास बदमाशों की गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, सिपाही हुआ घायल
2 दिन पहले झुंझुनू के हंसासर गांव में गाड़ियां घूमाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों का झुंझुनू की गुढा व सुल्ताना पुलिस रविवार शाम 6:00 बजे के आसपास पीछा कर रही थी और जब बदमाश केम्पर गाड़ी में सवार गोवला गांव की सीमा में प्रवेश कर रहे थे तब पुलिस ने उनको घेर लिया जिस पर बदमाशों ने सुल्ताना पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी जिससे एक सिपाही भी घायल हो गया ।