झुंझुनू: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी से ज़ब्त की गई गाड़ी में मिली अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट
झुंझुनू के अंबेडकर नगर में 3 नवंबर को करीब 80 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजेंद्र प्रसाद को पुलिस ने हफ्ते भर पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था,आरोपी के पास से जप्त की गई स्विफ्ट गाड़ी में शनिवार शाम 6: बजे अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट भी मिली है जिससे वह विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था पहले से भी मुकदमे दर्ज है।