खड़गपुर: दीपावली को लेकर खड़गपुर बाजार में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
बुधवार को 12 :45 pm में बिहार अग्निशमन सेवा हवेली खड़गपुर के पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न काली पूजा पंडालों में तथा पटाखा दुकानदारों को जन जागरूकता के तहत अग्नि सुरक्षा हेतु जानकारी दिया गया. जिसमें अग्नि सुरक्षा संबंधित पोस्टर पंपलेट का भी वितरण किया गया ।