खड़गपुर: खड़गपुर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल
खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 स्थित क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार 10:30 a.m में ई-रिक्शा और बाइक के आमने-सामने टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। घटना में बाइक पर सवार नया टोला लोहची गांव निवासी गणेश मंडल व अंकुश कुमार और ई- रिक्शा चालक कुल्हाड़ा मोड के कृष्णा कुमार रजक जख्मी हो गए।