खड़गपुर: दुल्हर गांव में बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
असरगंज थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व दुलहर गांव में बकरी चराने को लेकर हुई मार पीट के दो नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को 12:45 पीएम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।मामले में एसआई राहुल कुमार ने बताया कि कांड संख्या 150 /24 के नामजद आरोपी निरंजन राय विकास राय को गिरफ्तार कर पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया गया।