दतिया: दतिया-भांडेर रोड पर दुरसड़ा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, अस्पताल रेफर
Datia, Datia | Apr 25, 2026 दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे दतिया-भांडेर रोड पर दुरसड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुरसड़ा निवासी बादाम वंशकार (36) पुत्र लालाराम वंशकार अपनी बाइक से दुरसड़ा से भांडेर की ओर जा रहे थे।