कोलायत: कोलायत में मोर्चरी के बाहर धरना जारी, पूनमराम की मौत के मामले में न्याय की मांग
गजनेर थाना क्षेत्र के शरह किशनायत में डंपर से कुचलकर सूरजड़ा निवासी पूनमराम मेघवाल की मौत के मामले में कोलायत मोर्चरी के बाहर सर्व समाज का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और जमीन देने के साथ मामले में जल्द कार्रवाई कर विशेष कोर्ट में सुनवाई करवाकर आरोपी को सजा दिलाने की मांग की