सायला: पुलिस थाना सायला ने अवैध रुप से अफीम की खेती करते हुए सागाना सरहद से आरोपी को किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Mar 3, 2024 जालौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस थाना सायला ने सागाना गांव के सरहद से अफीम की खेती करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, इस दौरान खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने 1120 पौधे बरामद कर आरोपी करमी राम को गिरफ्तार किया है।