सायला: उपखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से किया गया लाभान्वित
Sayla, Jalor | Mar 2, 2024 उपखंड मुख्यालय पर आरोग्य मंदिर में हेल्थ मेला आयोजित कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देते हुए जांच एवं उपचार किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जालोर के निर्देशन मे आयुष्मान भव अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सप्ताह में तीन बार हेल्थ मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सायला मे हुआ आयोजन।