सायला: भामाशाह ने सुराणा राजकीय विद्यालय में भेंट किए दो लैपटॉप
Sayla, Jalor | Feb 29, 2024 भामाशाह ने अच्छी पहल करते हुए राजकीय विद्यालय सुराणा में दो लैपटॉप भेंट किए। राजकीय विद्यालय में ऑनलाइन कार्य करने के लिए समस्या आ रही थी, इस दौरान भामाशाह पीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दो लैपटॉप विद्यालय को सप्रेम भेंट किए। इस मौके पर भामाशाह परिवार का विद्यालय परिवार द्वारा बहुमान भी किया गया।