सायला: राज्य मंत्री के के बिश्नोई के जीवाणा तहसील मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या
Sayla, Jalor | Mar 3, 2024 गुड़ामालानी विधायक राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई के जीवाणा तहसील मुख्यालय पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी व जीवाणा सरपंच उत्तम सिंह, तखत सिंह, फतेह सिंह समेत कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।