पटना ग्रामीण: सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- चुनावी मौसम में चुनावी वैज्ञानिक बनने का क्या मतलब
तेजस्वी यादव ने बिहार बजट में सामाजिक पेंशन की राशि को बधाई जाने की मांग की है। अब इस पर सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब वे सरकार में थे तब उनको याद नहीं आया। चुनावी मौसम में चुनावी वैज्ञानिक बनने का क्या मतलब है।