पटना ग्रामीण: PMCH मरीन ड्राइव रोड के पास फूस के झोपड़ी में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
रविवार की रात करीबी 10:00 बजे PMCH मरीन ड्राइव रोड के पास फूस की झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। घटना की जानकारी के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।