कनवास: देवली मांझी पुलिस ने आल्याहेड़ी से एक बंदूक और 17 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 5, 2025 कनवास की देवली मांझी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बंदूक और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि देवली मांझी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।