कनवास: महाकाल की नगरी से पैदल चलकर पहुंचे कावड़िए, समद खेड़ी धाम में हुआ स्वागत, प्राचीन शिव मंदिर कुंड में किया जलाभिषेक
Kanwas, Kota | Aug 2, 2025 उज्जैन महाकाल के दरबार से पैदल चलकर शिप्रा नदी से पवित्र जल लेकर आए सभी कावड़ियों का समद खेड़ी धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। डीजे पर बजती भक्ति धुनों के बीच सभी कावड़ियों शनिवार शाम करीब 4 बजे कनवास के समद खेड़ी पहुचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ओर कस्बे वासियों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया।