सुनेल: सुनेल में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, तैयारियां पूरी
Sunel, Jhalawar | Mar 27, 2026 सुनेल कस्बे में चैत्र नवरात्र के पावन दशहरे पर्व पर शनिवार को कस्बे में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पिड़ावा मार्ग स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने दशहरा मैदान में ग्राम पंचायत के तत्वावधान में करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।ग्राम पंचायत प्रशासक सरपंच सीमा जयपुरी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।