ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती, इन कॉलोनियों और मोहल्लों में रहेगी सप्लाई बंद
ग्वालियर के कई इलाकों में सोमवार को चार घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के एच.टी.एम. संभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा। इसकी जानकारी बिजली विभाग ने रविवार रात 10 बजे जारी की।