**DM श्री समीर सौरभ ने "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत आयोजित जनता दरबार में सुनीं 28 जन-शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश**
आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड व राजस्व से जुड़े कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को ऑन-द-स्पॉट दूरभाष पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Gopalganj #JanataDarbar #SabkaSammanJivanAasan #DistrictAdministration #GoodGovernance #BiharGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar