उरई: उरई महिला चिकित्सालय में महिला कल्याण विभाग ने नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया, बेबी किट और प्रशस्ति पत्र दिए
Orai, Jalaun | Jul 21, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के उरई महिला चिकित्सालय में आज दिन सोमवार समय लगभग 5 बजे 13 नवजात कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया गया,जिसमे कन्याओं के माता पिता को बेबी किट,प्रशस्ति पत्र, मिठाई व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टोपी देकर सम्मानित किया है,बतादे की शासन की मंशानुरूप महिला कल्याण विभाग के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में 13 नवजात कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया है।