आंवला: आंवला में भाकियू (भानु) ने तहसील पर प्रदर्शन किया, किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट ने गुरुवार दोपहर एक बजे आंवला तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसान-मजदूरों की जन समस्याओं को लेकर राजस्व विभाग और विकासखंड मझगवां के कर्मचारियों पर काम न करने का आरोप लगाया गया। संगठन ने नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना को एक ज्ञापन भी सौंपा।