गुना: गुना जिले में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा पंचायतों में सहकारी समितियों का गठन, बरखेड़ा गिर्द पहुंची टीम
Guna, Guna | Aug 25, 2025 गुना जिले में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ सांची के माध्यम से ग्राम पंचायतो में सहकारी समितियां का गठन किया जा रहा है। 25 अगस्त को गुना जनपद पंचायत के बरखेड़ा गिर्द गांव पहुंची टीम में आनंद कुमार मेवड़ा सुपरवाइजर ने बताया, सहकारिता के माध्यम से योजनाओं का प्रचार और लाभ देना उद्देश्य है। दुग्ध संघ समिति का गठन कर रोजगार, लाभ सहित अन्य जानकारी दी जा रही है।