गुना: सेनिया चक कालापहाड़ गांव में गाय चराने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Guna, Guna | Aug 24, 2025 गुना में म्याना थाना के सेनिया चक कालापहाड़ गांव में गाय चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। 24 अगस्त को सामने आई जानकारी में फरियादी राम सिंह यादव ने पुलिस को बताया, बीते रोज 23 अगस्त शाम को गई नर्सरी में चरते चरते चली गई। इसी बात पर परिवार के तीन लोगों ने मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।