जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने झरनीगुडा में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का 134वां प्रसारण
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने रविवार सुबह 11 बजे अपने निज निवास झरनीगुडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 134वीं कड़ी को बड़े उत्साह के साथ सुना। 'मन की बात' के प्रसारण के बाद सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।