माकड़ी: जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 'चावल उत्सव' का आयोजन किया गया
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 07 अप्रैल को “चावल उत्सव” का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पंजीकृत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।