कोडरमा: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, हिट एंड रन मामलों के त्वरित निपटान के निर्देश
उपायुक्त श्री ऋतुराज ने हिट एंड रन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को निर्धारित मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को कोडरमा घाटी एवं जवाहर घाटी के तीखे मोड़ों का चौड़ीकरण करने तथा आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए।