कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, गांधी स्कूल रोड पर पलटा ट्रैक्टर
तिलैया थाना अंतर्गत गांधी स्कूल रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। विश्वनाथ मोदी के घर के सामने अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था.