कोडरमा: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों और थाना प्रभारियों को औचक छापेमारी के निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश दिए गए।