कोडरमा: एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक समाहरणालय में आयोजित, प्रतिबंधित पान मसाला व अवैध शराब पर होगी कार्रवाई
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को 1 बजे आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली गई।