झालरापाटन: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में झालावाड़ बंद, हिंदू संगठन के आह्वान पर व्यापारियों ने रखे प्रतिष्ठान बंद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को झालावाड़ शहर पूरी तरह बंद रहा। हिंदू संगठनों के आह्वान पर सुबह 8 बजे व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। शहर के मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मामा भांजा चौराहा समेत सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि अति आवश्यक सेवाओं को इस बंद से बाहर रखा गया। हिंदू संगठनों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।