रामगंजमण्डी: तेलियाखेड़ी में विवाहिता का शव कुएं में मिला, वह तीन दिन से लापता थी
मोड़क थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव में एक विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आरती पत्नी अनिल के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला गृह कलह के चलते पिछले तीन दिनों से लापता थी। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।