मंडी: जिला मंडी सहित प्रदेश में हो रही बारिश से विभिन्न सीजनल फसलों को मिली संजीवनी- KVK मंडी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. पंकज सूद
Mandi, Mandi | Mar 20, 2024 कृषि विज्ञान केंद्र यानी KVK मंडी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. पंकज सूद ने बुधवार को कहा कि जिला मंडी और प्रदेश में सूखे एक लंबे दौर के कारण गेंहू और बागवानी फसलों को शुरूआत में नुकसान हुआ था। इससे इन फसलों को 30 प्रतिशत हानि होने के आसार नजर आ रहे थे।लेकिन क्षेत्र में बीच-बीच में हो रही बारिश से इन फसलों की पैदावार में फायदा पहुंचा है। इससे अब नुकसान भी कम होगा।