गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और गया जिले के कई विधायकों ने किया स्व-गणना पंजीकरण
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार सहित गया जिले के कई विधायकों ने पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना स्व गणना पंजीकरण किया है।अतरी विधायक रोमित कुमार,बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी,बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद दांगी ने स्व गणना पोर्टल पर पंजीकरण कराया और जानकारी अपलोड की हैं।