ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा सिविल अस्पताल को ट्रामा सेंटर की सौगात दी
Biaora, Rajgarh | Jan 28, 2026 मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के प्रयासों से ब्यावरा सिविल अस्पताल को ट्रामा सेंटर की सौगात मिली है। राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने जानकारी देते हुए बुधवार सुबह 10:00 बजे करीब बताया कि सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर संचालित करने के लिए 28 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।