ब्यावरा: मलावर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Biaora, Rajgarh | Jan 27, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मलावर में मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान संघ पदाधिकारी और साधु संतों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित भी किया गया।