ब्यावरा: ब्यावरा शहर के खाटू श्याम मंदिर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समिति की बैठक आयोजित
Biaora, Rajgarh | Jan 27, 2026 ब्यावरा शहर के खाटू श्याम मंदिर पर सोमवार देर रात 12:00 बजे तक आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 26 कन्याओं के निशुल्क सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्य और अन्य लोगउपस्थित रहे।