सिवनी कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षा परिणामों के उन्नयन को लेकर जिले के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को बैठक में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की संस्थावार समीक्षा कर कमजोर विषयों और विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की गई।