भदेसर: भदेसर में पेंशनरों का गुस्सा फूटा, आरजीएचएस योजना में इलाज और दवाइयों की बाधा पर सौंपा ज्ञापन
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर में राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा ने उपखंड अधिकारी रजनी मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरजीएचएस योजना के तहत पेंशनभोगियों को नियमित और बाधारहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर्स पर डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां नहीं मिल रही हैं