अशोक नगर: कांग्रेस ने सोशल मीडिया नेटवर्क मजबूत करने का अभियान छेड़ा,जिला अध्यक्ष ने युवाओं, क्रिएटर्स से जुड़ने की अपील की
अशोकनगर में कांग्रेस पार्टी ने अपने डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। रविवार शाम 5 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में "सोशल मीडिया वॉरियर्स" अभियान की घोषणा की। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे युवाओं को जोड़ना है जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं।