शामली: शामली जिले के पुलिस थानों, कार्यालयों व पुलिस लाइन में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Shamli, Shamli | Oct 22, 2026 गुरूवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा—2026 अभियान के तहत जनपद के थानों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में एसपी एनपी सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसरों, कार्यालयों, बैरकों, आवासीय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ—सफाई की गई और कूड़े का उचित निस्तारण किया गया।