उदवंत नगर: छोटकी सासाराम में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हमला, 12 नामजद समेत 27 पर दर्ज हुआ केस
उदवनगर के छोटकी सासाराम गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में पूर्व जिला महामंत्री भगवान सिंह पर हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर 12 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।