फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस लाइन में उप्र शासन की सचिव संयुक्ता समद्दार की मौजूदगी में भव्य योग दिवस सम्पन्न
शनिवार सुबह सात बजे क़रीबन पुलिस लाइन प्रांगण में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" थीम के तहत भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की सचिव व योग शिविर की नोडल अधिकारी श्रीमती संयुक्ता समद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महापौर व भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी सहभागिता की।