फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला बरी चौराहा फुट ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, गिरकर मौत होने की जताई गई आशंका
थाना रामगढ क्षेत्र नगला बरी चौराहा फुट ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि सवा बारह बजे करीबन मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह पर रखवाया। जिसकी शिनाख्त शनिवार दोपहर परिजनों ने थाना रामगढ क्षेत्र कश्मीरी गेट निवासी 30 वर्षीय आमिर पुत्र शराफत अली के रूप में की।